13 मार्च : आइये जानते है आज के दिन क्या क्या है खास

आज के दिन एक युवा राजनेता और संजय गांधी के पुत्र वरुण गांधी का 1980 में जन्म हुआ था। आंध्र प्रदेश के राजनैतिक नेता बुर्गुला रामकृष्ण राव का 1899 में जन्म आज ही के दिन हुआ था। आज ही के दिन हिंदी के प्रसिद्ध कवि आत्मा रंजन का 1971 में जन्म हुआ था। 2004 में भारत के प्रसिद्ध सितार वादक विलायत ख़ाँ का निधन आज ही के दिन हुआ था। आज ही के दिन 1996 में हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता शफ़ी ईनामदार का निधन हुआ था।
आज के दिन की कुछ खास और महत्वपूर्ण घटनाये :-
- मंगोलिया ने सन 1921 को चीन से स्वतंत्रता हासिल की थी।
- भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने 1940 में अंग्रेजों से जलियांवाला बाग का बदला लेने के लिए जनरल डायर पर गोलियां चलाईं।
- तुर्की ने सन 1964 को साइप्रस के खिलाफ हमले की धमकी दी थी।
- स्कॉटलैंड के डनब्लेन के स्कूल में 1996 में एक बंदूकधारी ने घुसकर गोलियों की बौछार कर दी जिसमें लगभग 16 बच्चे और उनके शिक्षक की मौत हो गई।
- ईन्डियन मिशनरीज ऑफ चैरिटी में मदर टेरेसा द्वारा सन 1997 में नेता के रूप में सिस्टर निर्मला को चुना गया।
- इराक पर ब्रिटेन ने 2003 में रखे प्रस्तावों को फ़्रांस ने नामंजूर किया।
- सैक्स स्कैण्डल में फंसे न्यूयार्क के गवर्नर एलिमट स्पित्जर ने 2008 में अपने पद से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की।
- सार्क साहित्योत्सव 2009 में आगरा में शुरू हुआ।
- साल 2012 को बंगलादेश की राजधानी ढाका के समीप एक तेल टैंकर और एक नौका के बीच हुई टक्कर में लगभग 100 लोगों की जान गयी।