शासन

मंत्री स्वाति सिंह आज विकास खंड कार्यालय सरोजनी नगर के प्रेक्षागृह में करेंगी प्रेस वार्ता

उत्तर प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न योजनाओं के लक्ष्य पूर्ति एवं उपलब्धियों तथा विधानसभा क्षेत्र के संबंध में प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा विधायक सरोजनी नगर, लखनऊ स्वाति सिंह द्वारा प्रेसवार्ता की जायेगी। मंत्री स्वाति सिंह आज दिनांक 20 सितंबर, 2021 को अपरान्ह 3ः30 बजे विकास खंड कार्यालय सरोजनी नगर के प्रेक्षागृह में प्रेस वार्ता करेंगी।
आपको बता दे कि कल रविवार को भाजपा सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर जिले की प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह कलेक्ट्रेट पहुंची। वहां सभागार में प्रेस वार्ता में सरकार की खूबियां गिनाईं। कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। प्रदेश में 2017 से सुशासन की शुरुआत हुई है और उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की ओर निरंतर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग शादी अनुदान योजना के तहत 5179 लाभार्थियों, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के 1442, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में 11601, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं समान्य वर्ग पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 40784, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 298665 लाभार्थियों को लाभ दिया जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने अन्य योजनाओं का भी बखान किया। इस दौरान सांसद राजेश वर्मा, विधायक रामकृष्ण भार्गव, शशांक त्रिवेदी, महेंद्र सिंह यादव, सुनील वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, सीडीओ अक्षत वर्मा, एडीएम न्यायिक हरिशंकर लाल शुक्ला, एएसपी दक्षिणी नरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button