क्राइम

नहीं देखा होगा ऐसा स्टाइलिश बंदर, सूट-बूट और टोपी पहनकर सोशल मीडिया पर मचा रहा है धमाल

सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसी चीजें वायरल होती रहती हैं जिन्हें देखकर आंखों पर विश्वास नहीं होता है।  आपने बंदर तो बहुत देखे होंगे लेकिन क्या कोई जेंटलमैन बंदर देखा है? अगर नहीं देखा है तो इस खबर के जरिए आप को एक ऐसा बंदर देखने को मिलेगा जो स्टाइलिश भी है और सोशल मीडिया पर उसका स्वैग भी है। 

दरअसल, @24_birds_animals नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बंदर का वीडियो साझा किया गया है।  जिसमें एक बंदर टू-पीस सूट पहनकर और हरे रंग की टोपी लगाकर बड़े रुआब से चलता नजर आ रहा है।  इस वीडियो को अबतक हजारों लोगों ने देखा है।  इतना ही नहीं लोग कमेंट कर इस बंदर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।  लोग कमेंट सेक्शन में बंदर को क्यूट बता रहे हैं। यही नहीं इस वीडियो को चार हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।  हालांकि कुछ लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की है।  उनका कहना है कि बंदर को परेशान किया जा रहा है। 

इस इंस्टाग्राम अकाउंट से कई सारे वीडियो शेयर किए गए हैं जिसमें बंदर की मस्ती दिखाई गई है। कहीं वो ठाट से चलता नजर आ रहा है तो कहीं वो फल खाता दिख रहा है।  इस इंस्टाग्राम अकाउंट पर बंदर की और कई वीडियोज आप  देख सकते हैं।  सोशल मीडिया पर यह बंदर लोगों का दिल चुरा रहा है । 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button