भारत

कोरोना के भारत में 24 घंटे में कोरोना के 48 हजार से ज्यादा मामले, 1,183 लोगों की मौत

नई दिल्ली,  भारत में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 48,698 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,183 लोगों की मौत भी हुई है। ये आंकड़े शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने साझा किए। भारत में बुधवार को कोरोना मामले तीन करोड़ को पार कर गए थे, जो अब बढ़कर 3,01,83,143 हो गए।

पिछले दो महीनों में यह लगातार नौवां दिन है जब मरने वालों की संख्या 2,000 से कम रही है।भारत, अमेरिका के बाद कोविड के तीन करोड़ से ज्यादा मामले दर्ज करने वाला दूसरा देश बन गया है। भारत ने इसमें पिछले 50 दिनों में एक करोड़ मामले जोड़े हैं।

यह लगातार 19वां दिन है जब भारत में एक लाख से कम नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए। भारत में 23 मार्च को 47,262 मामले दर्ज किए गए थे जबकि 22 जून को भारत में 42,640 मामले दर्ज किए गए।

कोरोना के सक्रिय मामले अब 6 लाख से नीचे आ गए हैं। देश में वर्तमान में 5,95,565 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,94,493 मौतें हुई हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 64,818 लोगों अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल 2,91,93,085 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 31,50,45,926 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 61,19,169 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, 24 जून तक कोविड-19 के लिए 39,95,68,448 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 17,35,781 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button