होम > विशेष खबर

भारत में होली पर वायरल हुई जापानी लड़की का रिएक्शन, ट्वीट, लिखा - भारत...............

भारत में होली पर वायरल हुई जापानी लड़की का रिएक्शन, ट्वीट, लिखा - भारत...............

होली के पावन अवसर पर दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में कुछ बिगड़े नाबालिक लड़कों द्वारा एक जापानी लड़की से बदसलूकी की घटना सामने आई, जो जमकर सोशल मीडिया पर  वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता हैं, कि  कुछ लड़के एक जापानी लड़की के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। अब जापानी लड़की ने इस घटना को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है। उसने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है। 

अपने ट्वीट में, लड़की ने पूरी घटना के बारे में बात की और कहा, "मुझे भारत के बारे में सब कुछ पसंद है, मैं वहां कई बार जा चुकी हूं और यह एक आकर्षक देश है। भारत और जापान हमेशा 'टोमोडाची' (दोस्त) रहेंगे।"

बदसलूकी का यह वायरल वीडियो शुक्रवार को सामने आई। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस वीडियो को शेयर करने के बाद सेलेब्रिटीज और राजनेताओं सहित नेटिजन्स नाराज हो गए। छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कुछ ने यह भी कहा कि इस व्यवहार ने "देश को शर्मसार कर दिया"। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, जापानी लड़की ने कहा कि वह पहले ही भारत छोड़कर बांग्लादेश पहुंच चुकी है और अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताएगी कि उसके साथ क्या हुआ था।

शनिवार को जापानी लड़की ने पोस्ट कर कहा कि उसने सबसे पहले इस घटना का वीडियो पोस्ट किया था, लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ तो वह डर गई और बाद में वीडियो को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया। लड़की ने जापानी में लिखा, 'हम ईमानदारी से उन लोगों से माफी मांगते हैं जिन्हें वीडियो से दुख पहुंचा है.' जापानी महिला ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने सुना है कि होली पर महिलाओं का बाहर जाना खतरनाक है।

घटना के समय वह अपने 35 दोस्तों के साथ थी। उसने कहा कि वायरल वीडियो एक जापानी दोस्त द्वारा बनाया गया था जो उसके साथ था। उनका होली के बारे में कुछ भी नकारात्मक कहने का इरादा नहीं था। महिला ने पुलिस कार्रवाई पर भरोसा जताते हुए कहा कि उसे भारत की हर चीज से प्यार है और वह कई बार भारत आ चुकी है।

वीडियो हो गया वायरल 

वायरल वीडियो में एक जापानी लड़की होली खेलती नजर आ रही है। इस बीच लोग उन्हें छूते और जबरदस्ती उनके चेहरे पर पेंट लगाते नजर आ रहे हैं, उसके बाद एक लड़का उसके सिर पर अंडा फोड़ता हुआ दिखाई देता है। लड़की इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए 'बाय', 'बाय' कहती नजर आ रही है। इतना ही नहीं वायरल क्लिप में लड़की एक शख्स को थप्पड़ भी मारती नजर आ रही है।

वहीं इस सिलसिले में एक नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है,  इन आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और इनके खिलाफ डीपी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि लड़की की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
msn