शासन

सीएम योगी को देखते ही मुस्कुराए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह

एसजीपीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को सांस लेने में तकलीफ होने पर रविवार को ऑक्सीजन थेरेपी दी गई। दोपहर बाद उनकी स्थिति में सुधार नजर आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीजीआई जाकर उनका हालचाल लिया। मुख्यमंत्री के प्रणाम करते ही कल्याण सिंह मुस्कुराए और हाथ उठाकर उनका अभिवादन किया।
पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत शनिवार रात अचानक खराब हो गई थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। पेट भी फूलने लगा था। ऐसे में उन्हें तत्काल ऑक्सीजन थेरेपी दी गई। चिकित्सकों की टीम ने निगरानी बढ़ा दी है। नए संक्रमण की आशंका के चलते कुछ और जांचें कराई गई हैं और दवाएं बढ़ा दी गई हैं।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम के साथ आईसीयू में पहुंच कर पूरी स्थिति की जानकारी ली। संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया कि ऑक्सीजन थेरेपी और एंटीबायोटिक्स देने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की हालत में सुधार है। कुछ जांचें कराई गई हैं। रिपोर्ट आने के बाद उसी हिसाब से दवाएं दी जाएंगी। मुख्यमंत्री के साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना भी थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button