राज्य

सिद्धू ने परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया

चंडीगढ़| पंजाब कांग्रेस के नए महासचिव परगट सिंह बनाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक वो नवनियुक्त प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी है। सिद्धू ने सोमवार को जालंधर कैंट के विधायक और उनके करीबी परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया महासचिव नियुक्त किया। 


वहीं अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये बड़ा कदम है। सिद्धू ने एक बयान में कहा, अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत की मंजूरी के साथ, मैं तत्काल प्रभाव से परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव (संगठन) नियुक्त करता हूं।

यह नियुक्ति पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की राष्ट्रीय राजधानी में सोनिया गांधी के साथ बैठक के कुछ दिनों बाद हुई है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button