होम > राज्य > महाराष्ट्र

छत्रपति शिवाजी पर विवादास्पद टिप्पणी पर राज्यपाल कोश्यारी को हटाने की मांग-मेधज न्यूज़

छत्रपति शिवाजी पर विवादास्पद टिप्पणी पर राज्यपाल कोश्यारी को हटाने की मांग-मेधज न्यूज़

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की छत्रपति शिवाजी महाराज पर उनकी आपत्ति जनक टिप्पणी करना शायद भारी पड़ सकता है, राज्यपाल के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आंदोलन के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने राज्यपाल की उनकी इस आपत्ति जनक टिप्पणी के लिए मीडिया के समक्ष उनको, उनके पद से हटाने की मांग की है।

औरंगाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान, राज्यपाल कोश्यारी ने अपने बयान में  छत्रपति शिवाजी महाराज को पुराने दिनों  का प्रतीक मानकर उनकी एक प्रकार से अवेहलना की है। एनसीपी, कांग्रेस, शिवसेना और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनके निष्कासन के लिए विरोध प्रदर्शन किया है, राजयपाल के इस टिप्पणी ने महाराष्ट्र में एक राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा की ऐसी अभद्र टिप्पणी किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है, यह राष्ट्रीय गौरव का सवाल है, ऐसा पहली बार नहीं हैं जब राज्यपाल ने इस तरह का विवादास्पद बयान दिया,और कहा कि संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के लिए इस तरह की टिप्पणी करना अनुचित था।

अशोक चव्हाण के अनुसार कोश्यारी को महाराष्ट्र से बाहर स्थानांतरित किया जाना चाहिए और राज्य के लिए एक नया राज्यपाल नियुक्त किया जाना चाहिए,  महाराष्ट्र का कोई भी अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस  कई  नेताओं ने औरंगाबाद और जिला इकाइयों  के क्रांति चौक पर एक आंदोलन भी किये , जिसमें भारत के राष्ट्रपति द्वारा राज्यपाल को वापस बुलाए जाने की मांग की गई। राजयपाल कोश्यारी को राष्ट्रपति द्वारा वापस बुलाया जाना चाहिए। राज्यपाल को पता नहीं है कि छत्रपति शिवाजी की तुलना किससे की जाए ।