स्वामी कौशल्यानंद गिरी उर्फ 'टीना माँ' नगर निगम के चुनाव में महापौर पद पर हाथ आजमाएंगी

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश किन्नर वेलफेयर बोर्ड की सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरी उर्फ 'टीना माँ' नगर निगम के चुनाव में महापौर पद पर हाथ आजमाएंगी जिसकी इच्छा उन्होंने जाहिर की है। नगर निकाय चुनाव में आरक्षण सूची जारी होने के बाद वह चुनाव की तैयारी में जुट गईं है। इस पद के लिए उन्होंने भाजपा में टिकट के लिए दावेदारी भी कर दीं हैं।
महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरी का कहना है - "अब समय बदल गया है, किन्नर हर क्षेत्र में आगे आ रहे हैं और सामाजिक, राजनीतिक बदलाव के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
किन लोगो ने किया समर्थन
संस्था के लोगों ने पहले भी कहा था कि अभी तक कई महिला और पुरुष प्रयागराज में महापौर पद पर चुने गए हैं, लेकिन देखा जाये तो उन्होंने पूरी तरह से क्षेत्र और समाज का विकास नहीं किया है, इसलिए अब एक बार किन्नर समाज से महापौर का चुनाव किया जाए जिससे समाज और शहर का चतुर्दिक विकास हो सके।
इसी तरह देखा गया है मध्य प्रदेश में शबनम विधायक और झारखंड में एक किन्नर मजिस्ट्रेट चयनित हो चुकी है। प्रयागराज में भी कई संस्थाओं ने महापौर पद के लिए अपनी सहमति जताई है कि इस बार किन्नर प्रत्याशी होना चाहिए, इसके लिए व्यापक स्तर पर जनसम्पर्क अगस्त माह से शुरू कर दिया था। बड़ी संख्या में लोगों ने किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य और किन्नर अखाड़ा उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष को पहले से महापौर पद के लिए योग्य प्रत्याशी मानते हुए समर्थन दिया था संस्था के लोगों का कहना था कि वैसे भी भाजपा में महापौर पद के लिए पुरुष और महिला पदाधिकारियों में मारामारी मची है।
कब बनी किन्नर बोर्ड की सदस्य
दिनांक 23 नवम्बर 2021 महामण्डलेश्वर कौशल्या नंद गिरी (टीना माँ) के किन्नर कल्याण बोर्ड का सदस्य चुना गया था जिनका प्रयागराज में प्रथम नगर आगमन पर किन्नर/ट्रान्स जेनडर समाज व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया था। यह स्वागत कार्यक्रम आने वाले रास्ते में बडहलगंज आज़मगढ़ में जौनपुर मे मुंगरा बादशाह पुर में व हण्डिया प्रयागराज में स्थानीय किन्नर समाज द्वारा बहुत ही भव्य ढंग से किया गया था।