सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान और पक्षी विहार

सुल्तानपुर
राष्ट्रीय उद्यान और पक्षी विहार हरियाणा के गुड़गांव जिले के सुल्तानपुर गांव में, दिल्ली से 46 किमी और गुड़गांव से 15 किमी
गुड़गांव - फारुख नगर रोड पर स्थित है। यह राष्ट्रीय उद्यान लगभग 265 एकड़ क्षेत्र
में फैला है। सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान पेड़ों, झाड़ियों और बोगनविलिया के समूहों से हरा-भरा है।
यह पक्षी
विहार कई प्रवासी पक्षियों की शरणस्थली है और विशेष रूप से सर्दियों के दौरान
विभिन्न प्रजातियों को देखने के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। सुल्तानपुर पक्षी
विहार में पक्षियों की लगभग 250 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। उनमें से कुछ स्वदेशी
पक्षी हैं, जबकि
अन्य साइबेरिया, यूरोप
और अफगानिस्तान जैसे दूर के क्षेत्रों से आते हैं। सर्दियों में यह पक्षी विहार प्रवासी
पक्षियों जैसे साइबेरियन क्रेन, ग्रेटर
फ्लेमिंगो, रफ, ब्लैक विंग्ड स्टिल्ट, कॉमन टील, कॉमन ग्रीनशैंक, नॉर्दर्न पिंटेल, येलो वैगटेल, व्हाइट वैगटेल, नॉर्दर्न शॉवेलर, रोजी पेलिकन का सुरम्य आदि के कलरव से गुंजायमान हो जाता
है।