छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती से महाराष्ट्र गीत का स्वीकार

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी को पूरे राज्य में मनाई जाएगी। सांस्कृतिक मामला मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने जानकारी दी कि इस जयंती से "जय जय महाराष्ट्र माझा" राज्यगीत के रुप में स्वीकार किया जाएगा।
1 फरवरी 2023 को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए सरकारी निर्णय में महाराष्ट्र राज्य गान की घोषणा की गई है। सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुच्छेद क्रमांक 2 के अनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में “जय जय महाराष्ट्र माझा” (जय जय महाराष्ट्र मेरा) महाराष्ट्र गीत अपनाया जाएगा।
19 फरवरी 2023 को सुबह 10 बजे, सभी संबंधित वरिष्ठ अधिकारी और कार्यालय प्रमुख महाराष्ट्र राज्य का राज्य गान गाकर चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करें। इस राष्ट्रगीत के बाद एक छोटा सांस्कृतिक समारोह के आयोजन के भी निर्देश दिए गए है।