होम > राज्य > पंजाब

Bhagwant Mann Oath: पंजाब के नए CM बने भगवंत मान, इस तरह व्यंगकार से बने राजनेता

Bhagwant Mann Oath: पंजाब के नए CM बने भगवंत मान, इस तरह व्यंगकार से बने राजनेता

चंडीगढ़ | प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह ( Bhagat Singh ) के गांव खटकर कलां में आम आदमी पार्टी ( AAP ) के नेता भगवंत मान ( Bhagwant Mann ) ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की ली। उन्हें पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने CM पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आप के तमाम नेता शामिल हुए। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत से ऐतिहासिक जीत मिली है।





खेती, रोजगार, व्यापार, स्कूल, अस्पताल में सुधार


पंजाब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने अपने संबोधन में कहा, यहां आने की एक खास वजह है। पहले शपथ ग्रहण राजमहलों में होते थे। अब शपथ ग्रहण समारोह शहीदों के गांव आया है। जिन्होंने हमें ये देश दिया उन्हें याद तो करें, केवल 23 मार्च और 28 सितंबर को थोड़ी याद करना है। वे हमारे दिल में बसे हैं।




उन्होंने कहा, हमें यहां रहकर अपना देश ठीक करना है। दूसरे देशों में हमें धक्के नहीं खाने। यहीं रहकर काम करेंगे। खेती, रोजगार, व्यापार, स्कूल, अस्पताल कहानी बहुत उलझी पड़ी है। आप लोगों के साथ मिलकर इसे सुलझाना है। सीएम भगवंत मान ने कहा, जैसे दिल्ली में लोग विदेशों से स्कूल देखने आते हैं, मोहल्ला क्लीनिक देखने आते हैं वैसे ही हम पंजाब में स्कूल और अस्पताल ऐसे बनाएंगे कि विदेशों से लोग यहां स्कूल और अस्पताल देखने आएंगे।


भगवंत मान ने कहा पंजाब की खुशहाली और शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए ग्रहण की गई यह बदलाव की शपथ पंजाब को हंसता खेलता रंगला पंजाब बनाएगी। शिक्षा, व्यापार, किसानी व रोजगार को शिखरों पर पहुंचाएगी। AAP की सरकार, बनाएगी सुनहरा और रंगला पंजाब।




पंजाब के सीएम पद की शपथ लेने से पहले भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है। शहीद भगत सिंह और बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां में शपथ लेगा। शहीद भगत सिंह जी की सोच पर पहरा देने के लिए मैं उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो रहा हूं।


केजरीवाल ने दी बधाई


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, हमारे राष्ट्रीय संयोजक और मेरे बड़े भाई का बहुत बहुत धन्यवाद। जनता की हर उम्मीद पर खरा उतरेंगे और फिरसे रंगला पंजाब बनाएंगे।





PM मोदी और अखिलेश यादव ने दी बधाई


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के नए सीएम बनने पर भगवंत मान को बधाई दी। उन्होंने कहा, हम पंजाब के विकास और लोगों की भलाई के लिए साथ मिलकर काम करेंगे।




समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बधाई देते हुए कहा, पंजाब के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान को शपथ समारोह के लिए अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं! आशा है उनके कुशल नेतृत्व में पंजाब में तरक्की, भाईचारे और नये नजरिये की फसल खूब लहलहाएगी।


राजनीति में ऐसे हुई शुरूआत 


भगवंत मान का जन्म पंजाब के संगरूर जिले के सतौज गांव में हुआ था । इनके पिता एक अध्यापक थे । भगवंत मान ने अपनी प्राथमिक शिक्षा चीमा गांव के सरकारी स्कूल से प्राप्त की थी। भगवंत मान ने सुनाम के शहीद उधम सिंह महा विध्यालय से वाणिज्य विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी।




भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री एवं एक प्रसिद्ध व्यंगकार एवं राजनेता हैं। वे पंजाब के ही संगरूर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सत्रहवीं लोकसभा के निर्वाचित सदस्य रह चुके हैं। इसके पहले वे सोलहवीं लोकसभा में भी इसी क्षेत्र से 2014 के चुनाव में चुने गए थे। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने मनप्रीत सिंह बादल की पार्टी पंजाब पीपल्स पार्टी से की, लेकिन बाद में मनप्रीत कांग्रेस में शामिल हो गए इसके बाद भगवंत मान आम आदमी पार्टी ( AAP ) में आ गए।


लेखनी-आशा गौतम