प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा के नैनी और चौक मंडल में आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह

रंगोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा के नैनी और चौक मंडल में फाग उत्सव एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी सम्मिलित हुए। मंत्री नन्दी ने लोगों को अबीर-गुलाल लगा कर होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।
मंत्री नन्दी सबसे पहले पीडीए कॉलोनी के डी ब्लॉक में आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने लोगों को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। दिलीप केसरवानी के साथ ही और लोगों ने भी मंत्री नन्दी को अबीर-गुलाल लगाकर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए होली की शुभकामनाएं दी।
मंत्री नन्दी ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दी और गुलाल लगाया। सभी के साथ सांस्कृतिक आयोजन का आनन्द उठाते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि रंगोत्सव का पर्व होली सकरात्मकता, जीवंतता, खुशी और सद्भाव से जुड़ा त्योहार है। सभी के जीवन में सुख, शांति, सौभाग्य एवं समृद्धि बनी रहे, ईश्वर से यही कामना करता हूं।
नैनी मंडल के होली मिलन समारोह में सम्मिलित होने के बाद मंत्री नन्दी कीडगंज मंडल के शिव पार्क मलाकराज में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। मनोज मिश्रा, सनी सोनकर, पवन दुबे, गया प्रसाद यादव, संजय केसरवानी, राहुल भारद्वाज, पीके पाण्डेय, पीपी मिश्रा, सतीश राव, सुमित सोनकर, निखिलेश हेला, किरन सिंह, रेखा यादव, गुलशन बेगम, राधिका गौतम, सीमा सागर, सुमन पाण्डेय, सीमा झा, आभा गोस्वामी, सिद्धार्थ पाण्डेय, अक्की रावत, कुनाल सिंह, अंकुर श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर कलाकारों द्वारा जहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वहीं दिलीप केसरवानी के साथ ही ओम प्रकाश मिश्रा, विनोद तिवारी, राजेश तिवारी, बीबी सिंह, जयशंकर मिश्रा, घनश्याम जायसवाल, सुनील जायसवाल, जितेंद्र निषाद, गुरू प्रकाश राव, रामजी मिश्र, रवि मिश्रा, करण सिंह, धर्मराज पटेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष रजत दुबे, नीरज शर्मा, राजकुमार भारतीय आदि उपस्थित रहे।
सम्पर्क सूत्र- रेहान अब्बास/आशिया खातून