होम > राज्य > उत्तर प्रदेश / यूपी

प्रदेश में अब तक 61.82 लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीद

प्रदेश में अब तक 61.82 लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीद

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के उद्देश्य से खरीफ क्रय वर्ष 2022-23 में सीधे खरीद करते हुए, विभिन्न धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से अब तक 6182679.23 मीट्रिक टन धान खरीद कर ली गयी है।

इस योजना के तहत अब तक 1011766 किसानों को लाभाविन्त किया गया है और 11654.056 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है।

खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 21288.91 मीट्रिक टन धान खरीद हुई है। क्रय हेतु प्रदेश में खाद्य विभाग व विभिन्न क्रय एजेंसियों द्वारा 4431 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 88 प्रतिशत से अधिक खरीद की जा चुकी है।