पर्यटन मंत्री ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस राष्ट्रीय दिवस को सर्वग्राही एवं सार्थक बनाये जाने की कामना की है।
पर्यटन मंत्री ने कहा है कि इस दिवस को मनाने का अभिप्राय अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के भीतर पर्यटन की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ ही आमजन मानस को यह भी बताना है कि पर्यटन किस तरह से पूरे विश्व में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक मूल्यों को प्रभावित करता है।
मंत्री जयवीर सिंह ने बधाई संदेश में यह भी कहा है कि भारत की पुण्य भूमि विश्व को अध्यात्म, ज्ञान एवं दर्शन के प्रकाश से सदा से ही आलोकित करती रही है। इस राष्ट्रीय दिवस पर भारत की समृद्धशाली परम्परा का स्मरण करना चाहिए। इसके साथ ही पर्यटन को सांस्कृतिक एवं अध्यात्मिक एकता का प्रतीक बनाये जाने का भी प्रयास करना चाहिए।