अपर मुख्य सचिव का प्रयास कोरोना पर वैक्सीनेशन का प्रहार

अपर
मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि
प्रदेश में एक दिन
में कुल 91,916 सैम्पल की जांच की
गयी। कोरोना संक्रमण के 682 नये मामले सामने आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल
11,64,53,352 सैम्पल की जांच की
गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों
में 352 लोग तथा
अब तक कुल 20,59,342 लोग
कोविड-19 से ठीक हुए
हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 3,257 है।
अपर
मुख्य सचिव ने
बताया कि
कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर
किया जा रहा है।
प्रदेश में 21 जून,
2022 को एक दिन में
4,55,248 वैक्सीन की डोज दी
गयी थी। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक लोंगों
को कुल पहली डोज 15,33,94,493 तथा दूसरी डोज 14,15,10,250 दी जा चुकी हैं। 15 से 17 वर्ष
आयु वर्ग को अब तक कुल
पहली डोज 1,39,12,331 तथा दूसरी डोज 1,19,35,414 दी जा चुकी हैं। 12 से 14 वर्ष
आयु वर्ग को अब तक कुल
पहली डोज 80,02,631 तथा दूसरी डोज 51,88,604 दी जा चुकी हैं। अब
तक 34,49,798 प्रीकॉशन
डोज दी गयी है।
उन्होंने बताया कि अब तक कुल
मिलाकर 33,73,93,521 वैक्सीन की डोज दी
गयी है।