क्राइम

मरने के बाद भी लड़की दिलाती है खुद के होने का एहसास, सच्चाई कर देगी हैरान

कोई भी इंसान अगर मरने के बाद भी लोगों को खुद के होने का एहसास दिलाता रहे, तो डरना लाजिमी है। आज हम आपको एक ऐसी ही अजीबोगरीब घटना से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप भी सहम जाएंगे।

यह कहानी एक 20 साल की लड़की की है,  जिसकी मौत आज से लगभग 3 साल पहले हो गई थी। किस्सा यमन के धाफर गांव का है। लड़की के मरने के बाद उसे रीति के अनुसार कब्रिस्तान में दफना दिया गया, लेकिन इसके कुछ दिनों बाद ही उसकी कब्र से फूलों की खुशबू आने लगी। हर रोज ये खुशबू तरोताजा रहती थी।

इस बीच एक दिन गांव में अचानक बहुत तेज बारिश हुई। सभी शव कब्रों से बाहर आ गए। गांव के लोग एक साथ सभी शवों को फिर से दफनाने के लिए वहां गए, तो कुछ ऐसा नजारा उन्हें दिखा कि लोगों की चीख नकल आई।

स्थानीय लोगों ने देखा कि महीनों पहले जिस लड़की के शव को दफनाया गया था, उसका शव बिल्कुल वैसा ही था जैसे उसे तब दफनाया गया था। जबकि इतने समय में कोई भी शरीर कंकाल में तब्दील हो जाता है। इतना ही नहीं, उस लड़की के शव से एक अलग तरह की खुशबू सी भी आ रही थी। हालांकि गांव वालों ने काफी डरते हुए उसके शव को फिर से वहीं दफना दिया। लेकिन लोगों का कहना है कि आज भी उसकी कब्र से एक अलग सी सुगंध आती है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button