शासन

राज्य सरकार ने मनरेगा योजना के तहत महिलाओं को महिला मेट के रूप में तैनात करने का निर्णय लिया

राज्य सरकार द्वारा मनरेगा योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को महिला मेट के रूप में तैनात किये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत अब तक 35138 महिला मेट चयनित की गयी हैं। इसमें से 18268 महिला मेटो का क्लास रूम एवं फील्ड प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया गया है।
ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1500 से अधिक महिला मेटो का कार्य आवंटन पूर्ण कर लिया गया है। महिला मेटो के लिए ‘‘अस्मिता एप‘‘ बनाया गया है। मिशन शक्ति के अन्तर्गत नवम्बर, 2021 तक एक लाख निर्धनतम महिलाओं को मनरेगा में व्यक्तिगत लाभार्थी परक कार्यों से आच्छादित करने तथा 05 लाख महिलाओं को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button