शासन

राम के वजूद को नकारने वाले अब उनके बन रहे भक्त : सीएम योगी

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जो पहले भगवान राम के वजूद को नकारते थे, अब वही उनके भक्त बन रहे हैं। ऐसे लोग रंग बदलने में माहिर हैं। यह भाजपा की वैचारिक विजय है। अब इसी के साथ आगे बढ़ता है। इसी के माध्यम से हम अपनी और राष्ट्र की रक्षा कर पाएंगे। 
मुख्यमंत्री योगी रविवार को यहां डॉ. राम मनोहर लोहिया. अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में भाजपा पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जाति की राजनीति करने वाले दलों के प्रति आम जनता को सचेत करना होगा। आने वाले चुनाव की दृष्टि से यह और भी महत्वपूर्ण है। आम जनता के बीच जाकर प्रदेश को दंगायुक्त बनाने की इच्छा रखने वाले दलों को बेनकाब करें। उन्होंने कहा कि महापुरुष किसी एक जाति के नहीं है बल्कि देश और समाज के लिए होते हैं। बिना भेदभाव किए समाज के हर तबके को मिल रहा है सम्मान योगी ने कहा कि मौजूदा समय में बिना भेदभाव किए प्रदेश में समाज के हर तबके को सम्मान मिल रहा है। शासन की योजना का सभी को लाभ प्रदान किया जा रहा है। समाज के प्रत्येक तबके को जागरूक करते हुए।  मुख्य धारा से जोड़ना होगा। प्रधानमंत्री मोदी के मंत्र पर अमल करते हुए सबका साथ सबका विकास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जो सामाजिक न्याय के नाम पर आपसी खाई को गहरा करते थे, वे सब बेनकाब हो गए हैं। ऐसे दलों ने सभी को लाभ नहीं दिया है। पिछड़े तबके के हक पर डाका डाला गया। सत्ता मिली तो सिर्फ परिवार के लिए कामकिया।इन दलों के प्रति जनता का मोह भंग होता गया। जनमानस ने इन्हें उखाड़ कर फेंक दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button