मौसम अपडेट : बढ़ती जा रही है रात में ठंड, जाने कारण

राजधानी लखनऊ में मौसम साफ रहने की वजह से ही धूप निकल रही है, वही रात के समय तापमान कम होने के बाद हवा में सिहरन भी होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 21 अक्टूबर तक मौसम यूं ही खुशनुमा बना रहेगा। और तापमान में भी एक या दो डिग्री से अधिक फर्क नहीं देखा जाएगा, लेकिन अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में ठंड दस्तक दे सकती है।
लखनऊ में बारिश के बाद से आसमान साफ रहा, लेकिन इसके कारण प्रदूषण के स्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाओं के चलने से दिन के समय 92% आद्रता मौसम में बनी रही। जिसके कारण ज्यादा गर्मी का एहसास नहीं हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को राजधानी समेत प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा हवाओं के चलने से आद्रता बनी रह सकती है लेकिन बारिश के आसार नहीं है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों तक लखनऊ के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ बना रहेगा, हालंकि, मौसम विभाग के अनुसार पूरे दिन इन सभी जनपदों में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हो सकता है, और सुबह - शाम के वक्त इन सभी जनपदों में तापमान कम होने के कारण लोगों को ठिठुरन भरी ठंड का सामना करना पड़ सकता है।