दिवाली से पहले क्या रहेगा मौसम का हाल, जानिए

दिवाली आने ही वाली है और कई राज्यों में भारी बारिश जारी होने के बाद लोगों को मौसम के बारे में चिंतित होना लाजमी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि राजधानी और उसके आसपास बारिश नहीं होगी। दिन में मौसम गर्म रहेगा और शाम को तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पूरे महीने तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी।
लखनऊ में आज भी पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह से ही जनपद के ज्यादातर इलाकों में खिलकर धूप निकलेगी जिससे दिन के वक्त लोगों को हल्की गर्मी का सामना करना पड़ सकता है, तथा लखनऊ के साथ-साथ उससे सटे आसपास के विभिन्न जनपदों में भी अगले 48 घंटे के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में पिछले आज कई दिनों से मौसम सामान्य बना रहा है।
वही अगले एक सप्ताह तक मौसम सामान्य बने रहने का अनुमान है। आज पूरे दिन लखनऊ तथा उसके आसपास के विभिन्न जनपदों में मौसम साफ रहने का अनुमान है, और दिन के वक्त लोगों को हल्के गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, सुबह और शाम के वक्त तापमान में गिरावट होने के कारण लोगों को ठंड का एहसास भी हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 10 दिनों तक लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा।
राजधानी लखनऊ में आज दिन के वक्त हल्के बादल छाए रह सकते हैं हालांकि दोपहर तक लखनऊ के आस पास सभी जगहों पर मौसम साफ हो जाएगा और तेज धूप निकल जाएगी।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।