शासन

वर्षों में जो हो ना पाया सीएम योगी ने वो बीते 4 वर्षों में करके दिखाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन एवं जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के नेतृत्व में जनपद गोरखपुर में नवनिर्मित तरकुलानी पम्पिंग स्टेशन आज पूर्ण क्षमता के साथ कार्यरत है। वर्षों में जो हो ना पाया सीएम योगी ने वो बीते 4 वर्षों में करके दिखाया। इस परियोजना की कुल लागत 8,486.48 लाख रुपये है। बाढ़ के पानी की निकासी हेतु पम्प गृह निर्माण की मूल परियोजना केन्द्रीय जल आयोग, भारत सरकार द्वारा 10 जून, 2017 को स्वीकृत की गई थी।
रियोजना के अन्तर्गत 11 अदद 30 क्यूसेक पम्प, 03 अदद 10 क्यूसेक पम्प, 05 अदद 625 के0वी0ए0 डीजल जनरेटर सेट, सक्शन टैंक तथा 280 मीटर लम्बाई के फीडर चैनल का निर्माण प्रस्तावित किया गया था। परियोजना का डिजाइन डिस्चार्ज 632 क्यूसेक तथा पम्पिंग स्टेशन की डिस्चार्ज क्षमता 300 क्यूसेक है। पम्पिंग प्रारम्भ हेतु न्यूनतम जल स्तर 71 मीटर तथा अधिकतम जल स्तर 74 मीटर है।
इस परियोजना के क्रियाशील हो जाने से लगभग 32,000 की आबादी को बाढ़ में जल प्लावन की स्थिति से मुक्ति मिली है। साथ ही, इस परियोजना से 2,838 हेक्टेयर कृषि भूमि भी लाभान्वित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button