क्राइम

यह है दुनिया का सबसे क्रूर इंसान, बच्चों के मांस का है शौकीन

लाइबेरिया में गृह युद्ध की चर्चा कुछ समय पहले तक पूरी दुनिया में थी। इसमें कई लोगों की जान चली गई थी। इस दौरान लाइबेरियन रेबल कमांडर (Liberian Rebel Commander) के आतंक ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा। ये अपने अपराधों को अंजाम बेहद ही वीभत्स तरीके से देते थे। इन्हीं में से एक था जोशुआ बलाहई (Joshua Blahyi), जिसकी गिनती दुनिया के सबसे क्रूर इंसानों में होती है। वह इंसानों, खासकर बच्चों के मांस को खाने का शौक रखता है।

वॉर के दौरान पकड़े जाने पर जोशुआ ने अपने द्वारा किए गए घिनौने अपराधों का ब्यौरा दिया था। उसने बताया कि किस खतरनाक तरीके से उसने हजारों लोगों को मौत की नींद सुला दिया। वेस्ट अफ्रीकी देशों में हुए सिविल वॉर (Civil war)के दौरान भयंकर आतंक मचाने वाले जोशुआ को जनरल बट नेकेड (General Butt Naked )भी कहा जाता था क्योंकि वह अकसर बिना कपड़ों में लड़ता था। उसके मुताबिक, इससे उसे कुदरती शक्ति मिलती है।

लाइबेरिया में 1989 से 1998 और फिर 1999 से 2003 के बीच सिविल वॉर का सिलसिला चला था। इस दौरान हत्याओं, महिलाओं के साथ दुराचार और बर्बरता से जुड़े कई कृत्य किए गए थे। बताया जाता है कि इस दौरान करीब 10 लाख लोगों की मौत हुई थी। लाइबेरियन रेबल ग्रुप ने इस समय में कई बच्चों को अपनी गिरोह में शामिल किया था।

इन मासूमों को जबरदस्ती ड्रग्स का सेवन कराकर इन्हें क्राइम कराया जाता था। फिर धीरे—धीरे इन बच्चों को ड्रग्स की ऐसी लत लग जाती थी कि इन्हें ये न मिलने की स्थिति में ये बच्चे पागल हो जाते थे। जोशुआ ने स्वीकारा था कि उसने ऐसे ही कई बच्चों को तड़पा—तड़पाकर मौत के घाट उतार दिया।

इतना ही नहीं, जोशुआ को बच्चों का दिल खाना काफी पसंद था। किसी नए शहर पर कब्जा जमाने के बाद उसके गिरोह द्वारा किसी एक बच्चे की बलि चढ़ाई जाती थी। इसके बाद जोशुआ उसका दिल निकालकर खा जाता था। इंसानी मांस के शौकीन जोशुआ के मुताबिक, अब वह बदल गया है और समाज की भलाई के लिए काम करता है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button