विज्ञान और तकनीक

Xiaomi का Foldable Smartphone 29 मार्च को हो सकता है लॉन्च, जानिए क्या होगा खास

Xiaomi का एक बड़ा लॉन्चिंग इवेंट 29 मार्च 2021 को आयोजित होगा। इस दिन Xiaomi के Foldable Smartphoneको लॉन्च किया जा सकता है। फोन को पहले से 3C सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि इसके बावजूद Xiaomi के Foldable Smartphone के बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन लीक रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi के नये फोल्डेबल Smartphone को Mi MIX लाइनअप के साथ पेश किया जा सकता है।
Foldable Smartphone में मिलेंगी ये खूबियां 
Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi के अपकमिंग Smartphone में Galaxy Z Fold 2 जैसा हिंज डिजाइन दिया जा सकता है, जिसमें डिस्प्ले बीच से फोल्ड हो जाएगा। इससे पहले की लीक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Xiaomi के Foldable Smartphone की एक डिस्प्ले 7 इंच की होगी। जबकि इसका रिफ्रेश्ड रेट 120Hz होगा। वही प्रोसेसर के तौर पर फोन में Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में एक 108MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है। जबकि फोन के रियर पैनल पर Triple Camera Setup दिया गया है। फोन MIUI 12 पर काम करेगा। पावरबैकअप के लिए फोन में 5,000mAh का सपोर्ट दिया गया है।
इन डिवाइस की हो सकती है लॉन्चिंग  
Xiaomi के 29 मार्च के लॉन्चिंग इवेंट में Foldable Smartphone के साथ Mi 11 Ultra, Mi 11 lite और Mi बैंड 6 को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने Mi 11 Pro Smartphone से जुड़ा एक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में फोन के Retail Box को देखा जा सकता है, जिसमें चार्जर नहीं है। इसके अलावा पोस्टर में थिन एंड Lightweight और एंड्राइड किंग टैगलाइन का उपयोग किया गया है। साथ ही कुछ अन्य डिवाइस को भी लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि Xiaomi के 29 मार्च वाला Global Launching Event 19.30 GMT (भारतीय समयानुसार 1 AM) होगा। इसमें Mi Notebook लैपटॉप की लॉन्चिंग की खबर है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button