राज्य

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश से सम्बन्धित 15 एस.डी.जी. लक्ष्यों की समीक्षा की

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में योगी सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास पर बल देती आई है, और इसके नतीजे भी अब साफ़ दिखने लगे हैं। देश में सतत विकास लक्ष्य इंडेक्स 2020 में प्रदेश 60 अंकों के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में आगे आया है।  
अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की प्रगति के सम्बन्ध में भारत के सतत् विकास लक्ष्य इंडेक्स 3.0 की समीक्षा के लिये सोमवार को अपने आवास पर विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्धारित 15 सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) पर यूपी तेजी से कार्य करते हुए आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि साल 2018 और 19 में जहाँ प्रदेश, सतत विकास लक्ष्य की फेहरिस्त में 55 और 42 अंकों पर था वहीँ साल 2020  में यह 60 अंकों पर पहुंच गया है जी की सराहनीय है। 
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश से सम्बन्धित 15 एस.डी.जी. लक्ष्यों की समीक्षा की।

ये 15 लक्ष्य हैं:  
नो पावर्टी (No Poverty)
-ग्राम्य विकास विभाग
जीरो हंगर (Zero Hunger) खाद्य एवं आपूर्ति तथा कृषि विभाग
गुड हेल्थ एण्ड वेल बींग (Good health & Well Being) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग
क्वालिटी एजुकेशन(Quality Education) बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग
जेंडर इक्वालिटी  (Gender Equality) महिला एवं बाल विकास विभाग
क्लीन वाटर एंड सैनिटेशन (Clean Water & Sanitation) सिंचाई, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग
अफोर्डेबल एंड क्लीन एनर्जी (Affordable Clean Energy)                                  ऊर्जा विभाग

डिसेंट वर्क एण्ड इकोनॉमिक ग्रोथ (Decent work & economic Growth) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग
इंडस्ट्री इनोवेशन एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर (Industry Innovation & infrastructure) अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग
रिड्यूस्ड इनिक्वालिटीज (Reduced Inequalities) समाज कल्याण विभाग
सस्टेनेबल सिटीज़ एण्ड कम्युनिटी (Sustainable cities & Communities) नगर विकास विभाग
रिस्पॉन्सिबल कंजम्पशन एण्ड प्रोडक्शन (Responsible Consumption & Prod.) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
क्लाइमेट एक्शन (Climate Action) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
लाइफ ऑन लैण्ड (Life on Land) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
पीस, जस्टिस एंड स्ट्रॉन्ग इंस्टीट्यूशंस  (Piece and justice) गृह विभाग
मुख्यमंत्री ने अपने अधिकारियों और मंत्रियों से मानकों के अनुसार कार्य करते हुए इन लक्ष्यों के संबंध में और बेहतर स्कोर किए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा की अन्तर्विभागीय समन्वय और लक्ष्यों की निरंतर समीक्षा करते हुए सतत् विकास लक्ष्यों की पूर्ति में तेजी लायी जानी चाहिए। 
इस लक्ष्य के लिए सभी नोडल विभाग तथा उनके साथ लिंक किए गए विभागों को सम्बन्धित फोकस सेक्टरों पर मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा की विभागीय स्तर पर भी सतत् विकास लक्ष्यों के संबंध में नवीनतम डेटा उपलब्ध होना चाहिए जिसे  नीति आयोग के साथ लगातार समन्वय बनाते हुए सुधारा जाना चाहिए। 
प्रदेश में उत्पादन क्षेत्र और स्टार्ट-अप को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार हमें सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बेहतर परिणाम प्राप्त करते हुए आगे बढ़ना है। इसके लिया लगातार लक्ष्यों के सम्बन्ध में प्रगति की समीक्षा की जानी चाहिए।   
उन्होंने कहा कि सतत् विकास के लक्ष्यों का लाभ वंचित वर्गों तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति गुणवत्तापरक होनी चाहिए, तभी समाज को इनका लाभ मिलेगा।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button