Breaking News

वायरल हो रहा शाहरुख के गाने छैंया छैंया का लेटेस्ट वर्जन, लॉसएंजलस में हुई है शूटिंग

बॉलीवुड के आइकॉनिक सांग में से एक छैंया छैंया गाना एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। ये गाने को सुनकर हर बार नाचने का मन करने लगता है। इस बार भी इस आइकॉनिक सॉन्ग को कुछ दोस्तों ने विदेश में रिक्रिएट करते हुए शूटिंग की है।

इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड भी किया गया है। इसे देखकर लोगों का काफी मजा आ रहा है। छैंया छैंया का ये नया वर्जन देखने में काफी अच्छा है।

 

 

दरअसल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में चार दोस्तों का एक ग्रुप “दिल से” फिल्म के गाने छैंया छैंया पर डांस करता है। ये लोग चलती ट्रेन की जगह एक कैंपिंग बस के आसपास घूमते चढ़ते हुए अपने स्टाइल में गाने के स्टेप्स करते है, जो देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है।

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वीडियो जैनिल मेहता ने शेयर किया है, जो पेशे से डांसर और कोरियोग्राफर है। ये वीडियो लॉस एंजेल्स में बनाया गया है। शेयर होने के बाद से इस वीडियो को लगभग 38 हजार से अधिक लाइक मिले है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button