सोने चांदी के नये भाव

वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमतें ऊँची नीची होती रहती हैं और ये हमेशा चलता रहता है। भारतीय बाजार में भी हमेशा कभी भी सोने चांदी के भाव एक जैसे नहीं रहते हांलाकि कभी कभी भाव स्थिर हो जाते है कुछ दिन के लिए ,एक बार फिर से सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। जिसका असर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देखने को मिला रहा है। लखनऊ में आज 07 जनवरी 2023 को 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड का रेट 51,300 है ,वहीं आज 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 55,960 है। जबकि चाँदी का भाव की बात की जाये तो इसमें भी उछाल देखने को मिला है कल के मुकाबले आज चांदी में 800 रूपये की बढ़ोत्तरी हुई है। लखनऊ में आज चांदी 71,800 रुपये प्रति किलोग्राम है।
उपरोक्त सोने और चाँदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।
किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी