होम > व्यापार और अर्थव्यवस्था

आज सोने चांदी के भाव टूटे

आज सोने चांदी के भाव टूटे

पिछले कई दिनों से सोना-चाँदी दोनों के दाम बहुत तेजी से बढ़ रहे थे लेकिन आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली और वैश्विक स्तर पर भी सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है।

भारतीय बाजार में एक बार फिर से सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। जिसका असर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देखने को मिला रहा है। लखनऊ में आज 17 फरवरी 2023 को 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड का रेट 51,800 है, यही सोना कल 52000 में मिल रहा था यांनि 22 कैरेट में 200 की कमी दिखाई दी। 

वहीं आज 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 56510 है। जबकि कल का भाव 24  कैरेट का 56730 रुपये का था इसमें भी 220 रुपये की मंदी देखी गई है।  जबकि चाँदी का भाव 68600 रुपये प्रति किलोग्राम का है,चाँदी के भी 600 प्रति किलो के हिसाब से भाव गिरे हैं
  
उपरोक्त सोने और चाँदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।