सोने के दाम गिरे चांदी में उछाल

भारतीय बाजार में भी कभी भी सोने चांदी के भाव एक जैसे नहीं रहते हलाँकि कभी-कभी भाव स्थिर जरूर हो जाते है लेकिन कुछ ही दिनों के लिए, आज 15 मार्च 2023 को एक बार फिर से वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट तथा चाँदी के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। जिसका असर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी देखने को मिला है।
सोना-चाँदी खरीदने के स्थान लखनऊ में
लखनऊ में आप कई जगहों से सोना खरीद सकते हैं। हालांकि, खरीदने से पहले आपको लखनऊ या जिस किसी शहर में सोना या चाँदी खरीद रहे हों वहां की दरों की जांच कर लेनी चाहिए। झंडे वाला पार्क, गोल मार्केट चौराहा, अमीनाबाद, इंदिरानगर, आलमबाग, हज़रतगंज आदि ऐसे स्थान हैं जहां से आप कोई भी सोने चाँदी के सामान ले सकते हैं।
सोने-चाँदी के भाव
लखनऊ में आज 15 मार्च 2023 को 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड का रेट 53,050 है, वहीं आज 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 57,870 है। जबकि चाँदी का भाव की बात की जाये तो इसमें आज उछाल देखने को मिला है कल के मुकाबले आज चांदी में 500 रूपये की महंगी हुई है। लखनऊ में आज चांदी 69,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
उपरोक्त सोने और चाँदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।