होम > व्यापार और अर्थव्यवस्था

सोना अपरिवर्तित चाँदी हुई सस्ती

सोना अपरिवर्तित चाँदी हुई सस्ती

सोने की सबसे अच्छी बात यह है कि आर्थिक तंगी होने पर इसे आसानी से बेचा जा सकता है। भारतीय दुनिया में सोने के सबसे बड़े खरीदारों में से एक हैं। केवल 2015 में ही भारत में लगभग 900 टन सोना आयात किया गया जो कि किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक है और वैश्विक आपूर्ति का लगभग एक चौथाई है। पीली धातु समृद्धि और धन का प्रतीक है। भारतीय महिलाओं को सोने के आभूषण बहुत प्रिय हैं।

सोना शुभ उत्सवों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है इसलिए त्योहारों के आसपास सोने की बिक्री काफी बढ़ जाती है। जहां सोना भारतीय महिलाओं को आकर्षित करता है, वहीं यह निवेशकों को भी आकर्षित करता है। निवेश उद्देश्यों के लिए, निवेशक सोने के सिक्के, सोने की छड़ें, गोल्ड ईटीएफ आदि खरीदते हैं। निवेश विशेषज्ञ बतातें हैं कि निवेश के उद्देश्यों के लिए सोने के आभूषण नहीं खरीदने चाहिए हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब सोने के आभूषण खरीदे जाते हैं तब आभूषण बनाने का अतिरिक्त शुक्ल लिया जाता हैं। और आभूषण वाला सोना शुद्ध भी नहीं होता।
 
आज सोने की कीमत विभिन्न कारकों जैसे मांग और आपूर्ति, दुनिया भर के बाजार परिदृश्यों और अमेरिकी डॉलर की ताकत आदि से प्रभावित होती है। इसके अतिरिक्त, भारत के विभिन्न शहरों में भी सोने की कीमत अलग-अलग होती है। विभिन्न कारक जैसे कर, मांग, ढुलाई, स्थानीय संघ आदि विभिन्न शहरों में सोने की कीमत को प्रभावित करते हैं।

सोने-चाँदी का भाव 
आज लखनऊ में 22 कैरेट सोने का दाम - प्रति 10 ग्राम 51,950 रूपये रहा वहीं 24 कैरेट सोने का दाम -प्रति 10 ग्राम 56,610 रूपये रहा जबकि चाँदी का भाव 68,300 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। चाँदी के भाव की 500 रुपये प्रति किलोग्राम गिरावट का देखी गई है।  

उपरोक्त सोने और चाँदी की दरें सांकेतिक हैं,और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।