चाँदी के भाव स्थिर,सोना हुआ मँहगा

भारत में आज सोने के भाव में उछाल देखने को मिला जबकि चांदी का भाव स्थिर बना हुआ है,आज 22 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 52,750 रुपये है जो बीते हुए दिन के हिसाब से 250 रूपये का ज्यादा है। आज 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम, 57,550 जो कल 24 कैरेट का यही सोना 280 कम रूपये दे कर ख़रीदा जा सकता था। यानी आज कीमतों में इजाफा हुआ है।
एक किलो चांदी का भाव
बात करें चांदी के रेट की तो सिल्वर की दरों में लखनऊ में आज कोई बदलाव नही हुआ है। आज एक किलो चांदी का रेट 72,300 रूपये है, वहीं ये दाम कल भी यही 72,300 रुपये प्रति किलो था। यानी चांदी के रेट आज नहीं बदले हैं।
सोने की शुद्धता
इंडियन स्टैन्ड्रेड आर्गेनाइजेशन (ISO) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है,लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।