आज का गोल्ड सिल्वर प्राइस
.webp)
फरवरी माह 2023 के तीसरे हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी 13 फरवरी दिन सोमवार को गोल्ड सिल्वर प्राइस में स्थिर है यानी शनिवार को जो रेट थे वही है। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने का रेट जारी कर दिया गया है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने का भाव और 24 कैरेट सोने के भाव में कोई बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिली है। शुक्रवार के कारोबार में सोने में शानदार बढ़त देखने को मिली है।
इस वक्त शादियों का सीजन चल रहा है। त्योहारों के बीतने के बाद शादियों के सीजन में सोने और चाँदी दोनों की खासी डिमांड देखने को मिल रही है। शादियों के सीजन के दौरान सर्राफा बाजार में रोज ही गोल्ड के दाम में उतार चढ़ाव देखने को मिलता रहता है। इसी क्रम में आज यानी फ़रवरी 2023 की 13 तारीख को भी दिल्ली सहित अलग अलग जगहों के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें जारी कर दी गई हैं। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना और चाँदी दोनों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।
आज के रेट इस प्रकार हैं :-
आज लखनऊ में 22 कैरेट सोने का दाम - प्रति 10 ग्राम 52,600 रूपये रहा वहीं 24 कैरेट सोने का दाम -प्रति 10 ग्राम 57,380 रूपये रहा जबकि चाँदी का भाव 70,500 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।
उपरोक्त सोने और चाँदी की दरें सांकेतिक हैं, और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।