होम > व्यापार और अर्थव्यवस्था

सोना स्थिर चांदी में बढ़त

सोना स्थिर चांदी में बढ़त

कमजोर वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुद्धवार  को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है लगातार दो दिनों से सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही थी। आज यानी 22 फरवरी 2023 बुद्धवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, 22 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोने का स्थिर है। इस महीने के शुरुआत में सोना 59 हजार के करीब पहुंच गया था।अगर चांदी की बात करें तो इसमें आज 300 प्रति किलोग्राम बढ़त देखने को मिल रही है। 

ध्यान देने वाली बात 

इस दौरान सोने की गुणवत्ता का ध्यान बहुत जरूरी है। कस्टमर हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोने की खरीदारी करें। सभी कैरेट का हॉलमार्क नंबर अलग होता है। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है। 

सोने-चांदी का रेट 

आज लखनऊ में 22 कैरेट सोने का दाम - प्रति 10 ग्राम 52,150 रूपये रहा वहीं 24 कैरेट सोने का दाम -प्रति 10 ग्राम 56,880 रूपये रहा जबकि चाँदी का भाव 68,800 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।  

उपरोक्त सोने और चाँदी की दरें सांकेतिक हैं,और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।