शादी के सीजन में चांदी हुई सस्ती

आज सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 52,600 रुपये है। बीते दिन 52,400 भाव था। यानी 200 रूपये दाम बढ़ गए हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन 24 कैरेट सोने की कीमत 57,160 रुपये थी। आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 222 का इजाफा हुआ है।
बात करें चांदी के रेट की तो सिल्वर की दरों में लखनऊ में आज बदलाव हुआ है। आज एक किलो चांदी का रेट 70,500. वहीं, ये दाम कल 70,800 रुपये प्रति किलो था। यानी चांदी के दाम में आज 300 रूपये प्रति किलो कम हुए हैं।
जानकारी के लिए बता दें, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
लोग सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।