पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में जमकर हुई लड़ाई, दो युवकों की गोली लगने से हालत गंभीर

यह घटना उत्तर प्रदेश राज्य के मऊ जिले के मधुबन के मटूरी गांव में घटी जहाँ पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच जबरदस्त विवाद हो गया, जिसमें एक गुट के युवक ने दूसरे गुट पर गोलियाँ फायर कर दी और दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। गोली लगते ही गोली मारने वाले युवक तुरंत ही वहाँ से भाग गए।
दोनों घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए फ़ौरन ही नजदीकी जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने दोनों की हालत काफी नाज़ुक बताई इसलिए उन्होंने घायलों को वाराणसी इलाज के लिए रेफर कर दिया।
इस विवाद से जुडी जो कहानी सामने आयी है वो कुछ इस प्रकार है कि भिटिया गांव के निवासी युवक की एक हफ्ते पहले सोनाड़ी गांव के निवासी एक युवक से वाद-विवाद हो गया था जिसकी वजह से दोनों गांव के लोग दो गुटों में तब्दील हो गए और फिर कुछ समय बाद ही दोनों गुट में से एक गुट के युवक ने दूसरे गुट पर गोलियाँ फायर कर दी जो की सामने वाले गुट के दो युवकों को गोली लग गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।।
दोनों घायलों की पहचान भिटिया निवासी 22 वर्षीय सोनू यादव और जगनपुर निवासी 24 वर्षीय प्रमोद यादव के रूप में हुई है। गोली लगने से अधिक रक्त स्त्राव इलाज के लिए दोनों घायलों को नज़दीकी जिला अस्पताल ले गए।
किसी ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी और सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ने जानकारी दी कि दोनों गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर गोली चलाई गयी है। दोनों गाँवों के थानों की पुलिस को इस घटना की जांच के लिए आदेशित किया गया है।