अलीगढ़ में आरटीआई कार्यकर्ता की आठ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी-medhajnews

अलीगढ़ में आरटीआई कार्यकर्ता की आठ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ग्राम प्रधान और उनके बेटे सहित आठ लोगों ने इलाके में चल रही सार्वजनिक परियोजनाओं की गुणवत्ता पर सवाल करने के आरोप में एक आरटीआई कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना में पीड़ित का भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित परिवार वालो ने पुलिस को बताया कि गोराई गांव के रहने वाले 32 वर्षीय देवजीत सिंह की उस समय हत्या कर दी गई जब वह अपने भाई के साथ अपने खेत में काम कर रहे थे।
पुलिस उपाधीक्षक राघवेंद्र सिंह ने कहा, शिकायत में नामजद प्रधान देवेंद्र सिंह, उनके बेटे कार्तिक और छह अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 147 (दंगा), 506 (दंगे), सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी अभी फरार हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
देवजीत के पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि , मेरे बेटे दो महीने पहले ग्राम प्रधान द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी मांगने के लिए एक आरटीआई दायर की थी। उसने गांव में निर्माण के लिए घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए विभिन्न अधिकारियों के पास कई शिकायतें भी दर्ज की थीं। और उचित कार्रवाई की मांग की। तब से हमें जान से मारने की धमकी मिल रही है। हमने देवेंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पिछले महीने पुलिस से संपर्क किया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित के चाचा रामवीर सिंह ने कहा, ग्राम प्रधान और उसके रिश्तेदारों ने मेरे भतीजों पर लाठियों और धारदार हथियारों से बेरहमी से हमला किया। मारपीट की बात सुनकर हम मौके पर पहुंचे। देवजीत के सिर पर गंभीर चोटें थीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है। उनके छोटे भाई सुरेंद्र की हालत खराब है और अस्पताल में इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, देवजीत कृषि गतिविधियों में अपने पिता का सहयोग करने के अलावा गांव में एक कंप्यूटर सेंटर चलाता था। उनके परिवार में उनकी 28 वर्षीय पत्नी और दो नाबालिग बच्चे हैं।