सेहत और स्वास्थ्य

मॉनसून में जरूर खाएं भुट्टे, होंगे ये फायदे

मॉनसून के मौसम में भुने हुए भुट्टे खाने का अलग ही मजा होता है। भुट्टा भारत में एक बहुत प्रचलित स्नैक के तौर पर देखा जाता है। इसे बच्चे हो या बूढ़े सभी चाव से खाते है। 


खास बात है कि इसे खाने से सेहत को बहुत फायदा होता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। ये हार्ट से लेकर मानसिक सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 


फाइबर की अत्यधिक मात्रा

इसमें फाइबर की मात्रा बहुत होती है। ये आंखों को स्वस्थ रखने में बहुत सहायक है। इसे खाने से व्यक्ति कब्ज की समस्या से दूर रहता है। साथ ही ये पेट भरा रखता है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल भी कंट्रोल में रहता है।


विटामिन का बढ़िया स्त्रोत

इसमें विटामिन बी की भरपूर मात्रा होती है। ये बालों और हड्डियों को मजबूत बनाता है। ये शरीर में ऊर्जा को बनाए रखता है। इसमें विटामिन ए भी होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूती देता है।


एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर

इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है। इससे तनाव कम होता है। इसमें मौजूद तत्व आंखों को स्वस्थ रखते हैं। ये एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज से भी भरपूर होता है।


वजन कम करने में सहायक

इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। ये वजन कम करने में काफी सहायक होता है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button