Birthday Special Shashi Kapoor : जब शत्रुघ्न सिन्हा को बेल्ट से पीटने दौड़े शशि कपूर, और मूवी बैन के बारे में, पढ़ें ये स्टोरी..

बॉलीवुड के मशहूर सितारे और लड़कियों के दिलो पर राज करने वाले दिवंगत अभिनेता शशि कपूर का आज जन्मदिन है, उनकी गिनती भी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में होती हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से एक कई फिल्में बनाई हैं जिन्हें आज भी देखा जा सकता हैं।
एक वक्त था जब शशि कपूर उस जमाने के युवाओं के स्टाइल आइकॉन हुआ करते थे। यहाँ तक बॉलीवुड के मशहूर अमिताभ बच्चन और धमेंद्र भी स्टाइल के मामले में अभिनेता शशि कपूर के पीछे चल रहे थे। 2017 में उनका निधन हो गया, लेकिन उनका काम इतना विशाल है कि ऐसा लगता है कि वह आज भी हमारे बीच ही हैं।
तो चलिए चलते हैं बिना देर किये हुए शुरू करते अभिनेता शशि कपूर के बारे में कुछ खास बातें..
बहुत समय पहले यह शशि कपूर और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बीच एक वाक्या हुआ था, जिसकी एक मशहूर कहानी है। जो आपको भी हैरान कर सकती है, बताया जाता हैं की एक बार शशि कपूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को मारने के लिए उनके पीछे बेल्ट लेकर दौड़े थे, उस समय शशि कपूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा से काफी नाराज थे।
जानिये पूरी कहानी विस्तार से
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि मुझे सेट पर पहुंचने में हमेशा देर हो जाती थी। उसकी वजह से मुझे कई डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स से बात करनी पड़ती थी। मेरी वह आदत छूट ही नहीं रही थी। उस वक्त शत्रुघ्न के साथी कलाकारों को तीन - तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा था।
एक बार क्या हुआ कि हमारी एक फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई। मुझे उस वक्त सेट पर पहुंचने में देर हो गई थी। उस फिल्म में शशि कपूर भी थे। तभी शशि कपूर बेल्ट लेकर मेरे पीछे दौड़े। वह बहुत ही गुस्से में नजर आ रहे थे।
उन्होंने आगे कहा, "कारण यह है कि मैं देर से आया। मैंने शशि से कहा, आपके पास सीमित समय है और मुझे मेरे टैलेंट की वजह से इस फिल्म के लिए चुना गया है। शशि कपूर ने मुझसे कहा, तुम कितनी बेशर्मी से ऐसा कह रहे हो। आप कैसे शर्मिंदा नहीं हैं।
उसके बाद कई दिनों तक शशि कपूर शत्रुघ्न से रंजिश रखते रहे। बाद में ये गुस्सा शांत होने में वक्त लगा लेकिन बाद में शत्रुघ्न सिन्हा और शशि कपूर का रिश्ता काफी प्यार भरा हो गया।
आपको बता दे अभिनेता शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज पृथ्वीराज कपूर था। उन्होने बाल कलाकार के रूप में पहले ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख लिया था। उन्होंने फिल्म 'आग' और 'आवारा' में राज कपूर के बचपन की भूमिका निभाई थी। वह अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के साथ थिएटर करने लगे थे।
बहुत साल पहले अभिनेता शशि कपूर की एक फ़िल्म आई थी जिसका नाम सिद्धार्थ’ था, ये फिल्म एक धार्मिक फ़िल्म थी। धार्मिक फ़िल्म होने के बाद भी इस फिल्म में शशि कपूर और सिमी ग्रेवाल ने मिलकर इस फिल्म में कई सारे बोल्ड सीन किये थे। जिसके बाद चारो तरफ काफी बवाल होने लगा था इस बोल्ड सीन को लेकर अखबारों में फ्रंट पेज पर भी तस्वीरें छपने लगी थीं। आपको बता दे इस फिल्म में इतना बवाल हुआ था, कि भारत में ये रिलीज ही नहीं हो पाई जिसके बाद इस फिल्म को दूसरे देशों में अंग्रेजी भाषा में रिलीज किया गया इससे पहले भी अभिनेता ने कई फिल्मों में बोल्ड सीन दिए थे। एक बार तो इन पर प्रतिबंध लगाने की भी बात तक होने लगी थी।
msn