होम > मनोरंजन

आज टीवी और फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री व कथक नृत्यांगना प्राची शाह पांड्या का है जन्मदिन

आज टीवी और फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री व कथक नृत्यांगना प्राची शाह पांड्या का है जन्मदिन

हम सभी लोगों ने प्राची शाह पांड्या को कई हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में देखा हैं। इन्हें प्राची शाह के नाम से भी जाना जाता है। वह एक भारतीय अभिनेत्री और कथक नृत्यांगना हैं। इनका जन्म 7 फरवरी 1980 को मुंबई में गुजराती जैन परिवार में हुआ, लेकिन उनका परिवार तीन पीढ़ियों से महाराष्ट्र में रहता है। वह एक प्रशिक्षित कथक नर्तकी हैं और उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नृत्य शो में प्रदर्शन किया है। उन्होंने जयपुर घराने के हीरालाल परिवार की सातवीं पीढ़ी के अपने गुरु गणेश हीरालाल जी के साथ प्रशिक्षण लिया और एक मिनट में 93 स्पिन करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड रखती हैं और 2015 में भारत सरकार द्वारा कथक राजदूत के रूप में नियुक्त की गईं। 2019 में, प्राची ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में भाग लिया और वैश्विक सिनेमा में महिलाओं पर चर्चा करते हुए एक सत्र का संचालन किया।


उन्होंने अपना टेलीविज़न डेब्यू 2000 में ज़ी टीवी के शो कोशिश एक आशा के साथ किया। वह मंजिलें अपनी अपनी (2001), कुंडली (2000-2001), कहीं दिया जले कहीं जिया (2002), पिया का घर (2003), भाभी (2002-2008), करण-द डिटेक्टिव (2003-2005), रंगोली होस्ट (2006-2008), केसर (2006-2007), कयामत (2007-2009), ये प्यार ना होगा कम (2009–2010), इस प्यार को क्या नाम दूं? एक बार फिर (2013-2015), मोदी: जर्नी ऑफ़ अ कॉमन मैन (2019) आदि टीवी सीरियल में काम किया। वह कई टीवी सीरियल में नजर आई लेकिन उन्हें लोकप्रियता स्टार प्लस के सीरियल “क्योंकि सास भी कभी बहू थी (2003) और एक श्रृंगार-स्वाभिमान (2016–2017) से मिली।


प्राची ने हिंदी फिल्म इसी लाइफ में (2010) के अपना फिल्मी डेब्यू किया। इस फिल्म से पहले वह हे राम (2000) तमिल, नमस्ते से हेलो ...टू लव (2002) हिंदी, पाक पाक पकाक (2005) मराठी फिल्मों में नज़र आ चुकी थी। प्राची की शादी 9 दिसंबर 2005 से फिल्म निर्माता विश्वास पांड्या से हुई है। उन्होंने 2009 में अपनी बेटी खियाना को जन्म दिया और बाद में काम से एक साल की छुट्टी ले ली। प्राची को हॉन्टेड-3 डी (2011), इचर थरला पक्का (2012) मराठी, स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012), आकाश वाणी (2013), राजा नटवरलाल (2014), एबीसीडी 2 (2015), शुभ आरंभ (2017) गुजराती, जुड़वा 2 (2017), मुल्क (2018), लक्ष्मी (2020), हम दो हमारे दो (2021), राष्ट्र कवच ओम (2022) फिल्मों में भी देखा गया।