होम > मनोरंजन > यात्रा

बाबा सिद्धनाथ मंदिर, जहानाबाद

बाबा सिद्धनाथ मंदिर, जहानाबाद

वाणावर पहाड़ियों की सीमा में सबसे ऊंची चोटियों में से एक में स्थित है। बाबा सिद्धनाथ मंदिर, गया प्रमंडल मुख्यालय से 30 किमी दक्षिण-पूरब में  स्थित है। वाणावर पर्वत शृंखला न केवल स्वच्छंद और प्रदूषण रहित नैसर्गिक सौंदर्य को समेटे है।

दंतकथाओं में यह भी प्रचलित है कि राजगीर के महान राजा जरासंध द्वारा इस मंदिर का निर्माण कराया गया था। यहां से गुप्त मार्ग राजगीर किले तक पहुंचा था। इस रास्ते से राजा पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर में आते थे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवरात्रि की रात आध्यात्मिक शक्तियां जागृत होती हैं। हजारों साल पुराने इस शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए सालों भर श्रद्धालु आते हैं, लेकिन सावन में तो यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। हर वर्ष यहां बाणावर महोत्सव का भी आयोजन होता है।

यहाँ किस मार्ग से आप पहुंच सकते है 

सड़क मार्ग द्वारा :- पटना से पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 83 से होते हुए सड़क के जरिये यहां तीन से चार घंटे में पहुंच सकते हैं। मखदुमपुर में जमुने नदी के पुल को पार करने पर पूरब की ओर सड़क जाती है, जो सीधे पर्यटक स्थल बराबर तक पहुंचती है।

रेलवे मार्ग द्वारा :- निकटतम  रेलवे स्टेशन जहानाबाद  ट्रेन से आने वाले लोग बराबर हाल्ट स्टेशन पर उतर कर सवारी गाड़ी के माध्यम से भी यहां पहुंच सकते हैं। यहां पर्यटकों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई इंतजाम किए गए हैं।

हवाई मार्ग द्वारा :- जहानाबाद तक कोई नियमित उड़ानें नहीं हैं। निकटतम हवाई अड्डा गया हवाई अड्डा है।