होम > मनोरंजन > यात्रा

भीमबेटका अपनी प्राचीन गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है

भीमबेटका अपनी प्राचीन गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है

मध्य प्रदेश का भीमबेटका अपनी प्राचीन गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि ये वो ही जगह है जहां पर पांडवो ने अपना अज्ञातवास काटा था। भीमबेटका की गुफाओं में आज भी आदिमानव द्वारा बनाए गए शैलचित्रों को देखा जा सकता है। 

प्राचीन गुफा ऐतिहासिक काल तक यह मानव गतिविधियों का केंद्र रहा। भीमबेटका की गुफाओं में  बाघ, शेर से लेकर जंगली सूअर, भैंसा,घोड़ा, कुत्ता, हाथी, हिरण व बिच्छू तक चित्रित हैं। ये चित्र गुफाओं की दीवारों पर बनाए गए हैं  इन चित्रों में जो रंग इस्तेमाल है वो आज भी ये रंग वैसे के वैसे ही हैं। इन चित्रों को आंतरिक दीवारो पर गहरा बनाया गया था।

जुलाई 2003 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है। 

भीमबेटका का भ्रमण रोजाना प्रातः 7 बजे से शाम के 6 बजे तक कर सकते है। 

हवाई मार्ग द्वारा :- भीमबेटका का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट, भोपाल का राजा भोज एयर पोर्ट है। जो भीमबेटका से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

रेल मार्ग द्वारा :- भीमबेटका के लिए कोई सीधी रेल कनेक्टिविटी नहीं है। भोपाल जंक्शन रेलवे स्टेशन निकटतम रेलवे स्टेशन है। जहा से भीमबेटका की दूरी लगभग 53 किलोमीटर है। और दूसरा नजदीकी स्टेशन हबीबगंज रेलवे स्टेशन की दूरी भीमबेटका से लगभग 38 किलोमीटर है।

सड़क मार्ग द्वारा :- आप बस या अपने व्यक्तिगत साधन के माध्यम से जाना चाहते है तो आप रोड मार्ग से बहुत आसानी से पहुँच सकते है। भीमबेटका भोपाल से लगभग 46 किमी की दूरी पर है।