होम > मनोरंजन > यात्रा

कश्मीर की ख़ूबसूरत वुलर झील

कश्मीर की ख़ूबसूरत वुलर झील

कश्मीर में वूलर झील प्राकृतिक सुंदरता देश विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। जो कश्मीर में काफी प्रसिद्ध हैं, इसे सबसे सुंदर झील कह सकते हैं। वुलर झील एशिया की सबसे बड़ी और मीठे पानी की झील है।

श्रीनगर से वुलर झील की दूरी लगभग 60 किलोमीटर है। यह झील 125 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है। यह झील प्रकृति की खूबसूरती से घिरा होता है।यहां झील के कुछ हिस्से में सर्दियों के दौरान खेती भी होती है।  ऐसी जगह में आनंद तो आता ही है, साथ ही मन को भी सुकून मिलता है, जहाँ पानी में लहरों की अठखेलियां आपके जीवन की थकान कुछ पल के लिए गायब ही कर देती है। दोस्तो वुलर झील भी श्रीनगर में घूमने के लिए शानदार जगह है। यहां की यात्रा का सबसे अच्‍छा समय अप्रैल से जून के बीच होता है।

श्रीनगर घूमने कैसे पहुंचे ?

बस द्वारा:-  श्रीनगर शहर देश के सभी प्रमुख सड़क मार्गो से जुड़ा हुआ है। इसलिए देश के प्रमुख शहरों से श्रीनगर के लिए सीधी बस सेवाएं उपलब्ध हैं। श्रीनगर के लिए प्रतिदिन बसों का आवागमन रहता है।
रेल द्वारा :- श्रीनगर का निकटतम रेलवे स्टेशन जम्मू है जो श्रीनगर से लगभग 300 किलोमीटर दूर है। देश के सभी प्रमुख शहरों से जम्मू शहर के लिए रेल सेवाएं उपलब्ध हैं।
हवाई जहाज :- श्रीनगर का शेख उल आलम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। देश और विदेश से नियमित रूप से फ्लाइट का आवागमन रहता है।