नोंगखिल्लेम अभयारण्य में विविध प्रकार के पशु एवं पक्षी पाये जाते हैं

मेघालय पूर्वोत्तर भारत का पर्वतीय राज्य है जो प्राकृतिक सम्पदा से परिपूर्ण है। खूबसूरत पहाड़ी राज्य है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और अधिक वर्षा के लिए देश और दुनिया में प्रसिद्ध है।
नोंगखाईलेम वन्य जीवन अभयारण्य मेघालय राज्य के री भोई जिले के लाईलाड ग्राम के निकट स्थित है। जो मेघालय राज्य का एक प्रसिद्ध आकर्षण स्थल है। यह अभयारण्य पूर्वी हिमालय के वैश्विक जैव विविधता वाले क्षेत्र में पड़ता है। यहां के वन्य जीवन में विविध प्रकार के पशु एवं पक्षी पाये जाते हैं। जिनमें अनेक स्तनधारियों, एवियन, कृंतक, सरीसृप और कई अन्य प्रजातियां देखी गई हैं।
यहाँ नोंगखाईलेम अभयारण्य में विभिन्न प्रजातियों के दुर्लभ जीव जैसे- रॉयल बंगाल टाइगर, क्लाउडेड तेंदुआ, भारतीय बाइसन, हिमालयन ब्लैक बियर आदि को पर्याप्त आवास उपलब्ध करता है। पक्षियों में मणिपुर बुशक्वेल, रूफस नेक्ड हॉर्नबिल और ब्राउन हॉर्नबिल जो विलुप्त होने की कगार पर हैं।
रेल मार्ग द्वारा :- मेघालय का सबसे नजदीकी रलवे स्टेशन गुवाहाटी रेलवे स्टेशन है, आप यहां के स्थानीय साधनों के माध्यम से मेघालय पहुंच जाएंगे।
हवाई मार्ग द्वारा :- मेघालय का अपना कोई एयरपोर्ट नही हैं। इसलिए गुवाहाटी हवाई अड्डे से आप वहा से यहां के स्थानीय साधनों के माध्यम से आप मेघालय पहुंच सकते हैं।
सडक मार्ग द्वारा :- मेघालय सडक मार्ग के माध्यम से सभी प्रमुख शहरो से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। यदि आप बस या अपने पर्सनल साधन से मेघालय जाने की योजना बनाई है, तो आप आसानी से मेघालय पहुंच जाएंगे। राज्य में सड़क नेटवर्क काफी अच्छा है। पूरे राज्य में सड़कों का जाल बिछा हुआ है।