क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि किसी देश की जिसका क्षेत्रफल लगभग दो फुटबॉल के मैदान के बराबर है

क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि किसी देश की जिसका क्षेत्रफल लगभग दो फुटबॉल के मैदान के बराबर है।
भले ये कल्पना मात्र लगे मगर इंग्लैंड के पास एक ऐसा ही देश सीलैंड है। चारो तरफ से समुद्नर से घिरा हुआ है। सीलैंड समुद्र के बीचो-बीच महज 250 मीटर में फैला है। सीलैंड का निर्माण ब्रिटेन ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान किले के रूप में बनाया था। ताकि समुद्री युद्ध में मदद मिल सके। जिसे बाद में खाली कर दिया गया था। बेट्स नाम के शख्स ने सीलैंड पर कब्जा कर लिया। सीलैंड की आबादी भारत के किसी संयुक्त परिवार जितनी है। यहां के लोगों के पास जीने के लिए कोई संसाधन नहीं है।
जब इस देश के बारे में पहली बार इंटरनेट के जरिए अन्य दूसरे देशों और लोगों को इसके बारे में पता चला तो खूब सुर्खिया मिलने लगी। फेसबुक पर प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड के नाम से इस छोटे देश का एक पेज भी बना है। जिसे लगभग 92 हजार लोगों ने लाइक किया है।
पर्यटन के लिहाज से यहां कुछ खास नहीं है। यहां आने पर आपको रहने और खाने के संसाधन जुटाने में काफी दिक्कत हो सकती है। अगर आप सीलैंड आना चाहते हैं तो यहां वीजा मिलने की भी संभावना बहुत कम है।
सीलैंड भले ही दुनिया का सबसे छोटा देश है, लेकिन असल में विश्व का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है, यह इटली की राजधानी रोम के बीचो-बीच बसा है।