थौबल शहर, मणिपुर

मणिपुर राज्य के थौबल जिले का मुख्यालय थौबल एक विकसित शहर है। थौबल जिला पूर्व में उखरुल और चंदेल, उत्तर में सेनापति, पश्चिम व इम्फाल पूर्व और दक्षिण में चुराचंदपुर और बिष्णुपुर जिले से घिरा हुआ है।
थौबल जिले के कई महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल पनथोईबी, चिंगा लैरेनभी मंदिर, तोमजिंग चिंग और मणिपुर साहित्य समिति, पीपुल्स म्यूजियम, इंफाल नदी, वेथौ झील, इकोप झील, खोंगजोम युद्ध स्मारक, लुसी झील और थौबल बाजार, आदि यहां के प्रमुख आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
मणिपुर के अन्य शहरों की तुलना में, यहाँ पर कहीं अधिक विकसित शहर है। थौबल में प्रसिद्ध बाजार निंगम्बाम लक्ष्मी बाजार और अथोकपाम बाजार बहुत ही ज्यादा ख़ास है। पर्यटकों को यह स्थान बहुत ही आकर्षक और मनमोहक लगता है।
थौबल शहर कैसे पहुंचे ? :-
वायु मार्ग द्वारा :- थौबल शहर पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा इम्फाल हवाई अड्डा है, जो इस सुरम्य छोटे शहर से लगभग 90 किमी दूर है।
रेल मार्ग द्वारा:- थौबल शहर में कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। हालांकि, नागालैंड में दीमापुर रेलवे स्टेशन है जो कि 280 किमी की दूरी पर स्थित है। ये रेलवे स्टेशन चंदेल के साथ अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इस स्टेशन पर देश के विभिन्न प्रमुख रेल मार्गों से ट्रेनें आती रहती हैं।
सड़क मार्ग द्वारा :- थौबल शहर सड़क के माध्यम से आसपास के शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। सड़कें काफी सुलभ और अच्छी तरह से बनाए रखी गई हैं। आसपास स्थित अन्य शहरों से उखरूल के लिए बसें और टैक्सी आसानी से उपलब्ध हैं।