होम > मनोरंजन > यात्रा

सिडनी शहर के बेहद करीब समुद्र तट है

सिडनी शहर के बेहद करीब समुद्र तट है

बौंडी सिडनी का एक बड़ा और बहुत लोकप्रिय समुद्र तट है। ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय खजाने के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।  सिडनी आने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के लिए मनोरंजन और खेल की एक पसंदीदा जगह है। बीच पर व्यस्त दिनों में लगभग 30 से 40 हजार लोग पहुंचते हैं।

बौंडी  समुद्र तट युवा लोगों के लिए अधिक उपयुक्त है। बौंडी समुद्र तट के पास में कई बार, कैफे, रेस्तरां,  बेकरी , होटल और स्मारिका की दुकानें स्थित हैं। इसके रेस्तरां में मधुर संगीत के बीच डिनर करने वालों के सामने मौजूद तट का अद्भुत नजारा प्रस्तुत करता है। बौंडी समुद्र तट पर सुबह-सुबह दर्जनों लोग जॉगिंग के लिए इस 1 किलोमीटर लम्बे रेतीले तट पर पहुंचते हैं। यहां पानी भी साफ है। यह पानी में लोग खतरनाक रिवर्स स्टंट अक्सर करते दिख जाएगे। बौंडी समुद्र तट में अधिकांश आगंतुक पर्यटक सर्फिंग, योग या जॉगिंग में संलग्न हैं। यहाँ समुन्द तट के किनारे पर जगह जगह वाच टावर बने है।

2000 ओलिम्पिक खेलों में बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए इसे ही चुना गया था। कैफे और बेकरी में कलात्मक ढंग से बेक की गई चीजें मिलती हैं। यहाँ के रेस्तराओं में अधिकतर सेहतमंद शाकाहारी माना जाने वाला प्लांट बेस्ड’ भोजन ही मिलता है। 

यह सिडनी शहर और हवाई अड्डे के बेहद करीब है। यहाँ गर्मियों में समुंद्र तट 25-30 डिग्री सेल्सियस तक गर्म होती है। सर्दियों में दिसंबर से फरवरी तक हवा 11 डिग्री सेल्सियस तक ठंडी हो जाती है।