50 वर्षों से पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र जंबो फ्लोटिंग रेस्तरां पलट गया, हांगकांग

हांगकांग का तैरता हुआ मशहूर रेस्तरां
जंबो फ्लोटिंग रेस्टोरेंट अपने खूबसूरती और चीनी खाना के लिए दुनिया भर में मशहूर
है। हॉंकॉंग घूमने आने आने एक बार इस मशहूर रेस्तरां में जरूर जाना चाहते है। जंबो
रेस्टोरेंट स्थानीय और विदेशी व्यापारियों और मशहूर हस्तियों के बीच खासा लोकप्रिय
है। इस रेस्टोरेंट ने इंग्लैंड की महारानी क्वीन एलिजाबेथ, मशहूर हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज़, डेविड बॉवी, गोंग ली, स्टीफन चाउ और ब्रूस ली जैसी प्रसिद्ध हस्तियों की
मेजबानी की थी।
जंबो फ्लोटिंग रेस्तरां लगभग 50 कई वर्षों से
हांगकांग में पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा है। काऊ टाइकून स्टेनली
हो ने इसको 1976 में बनवया था। इसके
निर्माण में 30 मिलियन होन्ग कोंग डॉलर का निवेश कियागया था। अकेले सजावट
और भित्ति चित्र 6 मिलियन होन्ग कोंग डॉलर लगे थे। मगर कोरोनोवायरस महामारी के
कारण 2020 से बंद रहने के बाद रेस्तरां अनिवार्य रखरखाव के खर्च के अभाव में ख़राब हो गया।
जंबो फ्लोटिंग रेस्तरां का नवीनीकरण
किया गया। इसमें एक चीनी खाना पकाने का स्कूल और एक चीनी चाय बागान के साथ एक थीम
पार्क में बदल गया, और मनोरंजन केंद्र बने
गया।
जंबो फ्लोटिंग रेस्तरां को एक अज्ञात
स्थान पर ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई, तो जहाज में पानी प्रवेश करना शुरू कर दिया। रविवार को जब यह दक्षिण चीन
सागरके पेरासेल द्वीप समूह से गुजर रहा था। दुर्भाग्य से यह पलट गया और 1000 मीटर
गहरे समुन्द्र में समागय।