सेहत और स्वास्थ्य

रोज पिएं अनार का जूस, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

एक अनार सौ बीमार, ये कहावत बहुत प्रसिद्ध है। इससे ये तो साफ है कि अनार बेहद स्वास्थ्यवर्धक फल होता है तभी उसे बीमार व्यक्ति को दिया जाता है। वहीं अगर कोई व्यक्ति अनार का जूस पिए तो इसके कई फायदे होते है।


अनार का जूस एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी वायरल गुणों से युक्त होता है। रोज एक गिलास जूस का सेवन करने से कई बीमारियों में लाभ मिलता है। ये खून बढ़ाने में भी मदद करता है।


कैंसर से करे बचाव


ये एंटीऑक्सीडेंट से युक्त होता है। इसे पीने से शरीर में फ्री रेडिकल्स को हटाया जा सकता है। इससे कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है और ये कैंसर पैदा करने में सक्षम होते है। ऐसे में अनार का जूस पीने से कैंसर जैसी बीमारी का खतरा कम करने में मदद मिलती है।


खून करे पतला


अनार का जूस खून के लिए काफी अच्छा होता है। ये खून को पतला करता है। ऐसे में खून का थक्का जमने का खतरा नहीं रहता। अनार का जूस नियमित रूप से पीते रहने से खून गाढ़ा नहीं होता और खून का थक्का नहीं जमता।


गठिया से करे बचाव


ये फ्लेवोनोल्स से युक्त होता है। इसे पीने से जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत मिलती है। 


हृदय के लिए लाभकारी


अनार का जूस पीना हृदय के लिए लाभदायक होता है। कई रिसर्च में सामने आया है कि ये रक्त प्रवाह सुधारता है। इसे पीने से धमनियां मोटी नहीं होती। ये नियमित रूप से पीते रहने से धमनियों में प्लाक और कोलेस्ट्रॉल का विकास नहीं होता।


ब्लड प्रेशर करे कम


इस जूस को पीने से ब्लड प्रेशर कम होता है। इसे पीने से किसी तरह की हृदय संबंधित समस्या होने का खतरा कम होता है।


अनार का जूस संक्रमण से बचाए


ये एंटी वायरल गुणों से भरपूर होता है। इसे पीने से कई तरह के संक्रमणों से बचा जा सकता है। इसमें विटामिन सी, ई होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है। इसे पीने से स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी दूर होती है।


पाचन क्रिया करे दुरुस्त


इसे पीने से शरीर को फाइबर मिलता है जिससे पाचन क्रिया मजबूत होती है। दरअसल फाइबर पाचन दुरुस्त रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में कब्ज, अपच जैसी परेशानी से जूझ रहे व्यक्तियों को अनार के जूस का सेवन करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button