अमेरिका, इजराइल के बाद भारत ही ऐसा देश हैं जिससे कोई पंगा लेने की हिम्मत नहीं कर सकता : अमित शाह

भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका और इस्राइल के बाद भारत एक ऐसा देश है जिससे कोई पंगा लेने की हिम्मत नहीं कर सकता हैं।
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि , आज भारत की स्थिति बहुत मजबूत है, आज दुनिया में कोई भी भारत की सीमाओं और सेना के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकता है। अमित शाह ने अपने भाषण में दुश्मन देशों को इस तरह की चेतावनी दी है।
शाह ने यह भी कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले भारत के पास रक्षा नीति नहीं थी, लेकिन आज है। शाह ने आगे कहा, 'भारत आज आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के लिहाज से आजादी के बाद से सबसे सुरक्षित देश है। क्योंकि, हमारी नीतियां स्पष्ट हैं। आज दुनिया में कोई भी भारत की सीमाओं और सेना के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकता है। मोदीजी के प्रधानमंत्री बनने से पहले कोई रक्षा नीति नहीं थी।
अमित शाह ने कहा, भारत पर हमले के बाद दुनिया को अहसास हुआ कि अमेरिका और इस्राइल के बाद भारत तीसरा देश है, जिससे कोई पंगा लेने की हिम्मत नहीं करता। बाहरी और आंतरिक सुरक्षा की दृष्टि से भारत इस समय सबसे सुरक्षित देश है। हम हर देश के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध चाहते हैं, लेकिन साथ ही हम किसी भी तरह का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेंगे, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया।
msn