योगी सरकार में बेटियां, माताएं, बहनें आज सुरक्षित महसूस करती है

मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ ने कहा है
कि उत्तर प्रदेश देश की आत्मा भी
है और हृदय स्थल
भी है। साथ-साथ उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक आबादी
वाला राज्य है। उत्तर प्रदेश को यह गौरव
प्राप्त है कि भगवान
राम ने यहां जन्म
लिया। भगवान श्रीकृष्ण ने यहां जन्म
लिया और अपनी लीलाओं
का प्रदर्शन भी किया। उत्तर
प्रदेश ही वह राज्य
है, जहां काशी विश्वनाथ की कृपा बरसती
है। दुनिया की सबसे प्राचीन
नगरी काशी उत्तर प्रदेश में ही है। यही
नहीं, दुनिया की सबसे पवित्र,
देवतुल्य नदी मां गंगा और यमुना का
आशीर्वाद भी उत्तर प्रदेश
को प्राप्त है। प्रयागराज में दोनों का मिलन भी
होता है। दुनिया का सबसे बड़ा
सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजन
कुम्भ भी प्रयागराज में
ही होता है। अनेक शक्तिपीठ उत्तर प्रदेश में हैं।
सीएम
योगी अपने सरकारी आवास से राष्ट्रीय साप्ताहिक
‘पांचजन्य’ द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री संवाद, मीडिया कॉनक्लेव तथा मीडिया पुरस्कार समारोह को वर्चुअल माध्यम
से सम्बोधित कर रहे थे।
‘पांचजन्य’ को उसकी सफल
यात्रा के लिए बधाई
देते हुए उन्होंने कहा कि जब देश
अपनी आजादी के अमृत महोत्सव
को मनाने व उसके भव्यतापूर्वक
आयोजन की तैयारी कर
रहा है, उस समय ‘पांचजन्य’
अपने अमृत महोत्सव वर्ष में प्रवेश कर रहा है।
यह क्षण प्रत्येक व्यक्ति, संस्था के सामने आने
वाला दुलर्भ क्षण होता है। जिन मनीषियों, राष्ट्र ऋषियों का आशीर्वाद व
मार्गदर्शन ‘पांचजन्य’ जैसे राष्ट्रीय साप्ताहिक को प्राप्त हुआ
है, उनमें श्रद्धेय भाउराव देवरस, पं0 दीनदयाल उपाध्याय तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री
ने कहा कि ‘पांचजन्य’ से उनका परिचय
बहुत पुराना है। विद्यार्थी परिषद के अपने कार्यकाल
के दौरान ही इस पत्रिका
को पढ़ने, राम जन्मभूमि आन्दोलन में इसमें जो आलेख प्रकाशित
होते थे, उसे वितरित कराने, अधिक से अधिक लोगों
को उपलब्ध कराने का कार्य हम
लोग करते थे। विपरीत परिस्थितियों में कैसा कार्य करना है, यह उदाहरण ‘पांचजन्य’ने हम सबके
सामने प्रस्तुत किया है। यह मीडिया जगत
की आंखों को खोलने वाला
है।
वर्ष
2022 के विधान सभा चुनाव के दौरान ‘पांचजन्य’
ने अपना विशेषांक निकालकर कहा था कि सरकार
फिर से बहुमत के
साथ आएगी। एक विश्वास के
साथ ‘पांचजन्य’ ने इस अभियान
के साथ जुड़कर यह साबित किया
कि उसके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। वह उन सभी
मुद्दों को उठाएगा, जो
देश हित में होगा, देश के 135 करोड़ लोगों के हित में
होगा।
सीएम
योगी ने कहा कि
सभ्यता व संस्कृतियों का
संघर्ष केवल शस्त्र से ही नहीं
होता, बल्कि यह अदृश्य रूप
से संस्कृतियों पर प्रहार करके
भी होता है। जो लोग इस
बात को जानते हैं
कि वे भारत को
गुलाम नहीं बना सकते, भारत की सेना का
वह मुकाबला नहीं कर सकते, वह
छद्म रूप से हम पर
प्रहार करते हैं। इन सभी स्थितियों
में ‘पांचजन्य’ सदैव एक प्रहरी के
रूप में खड़ा होकर शंखनाद करता हुआ दिखायी देता है। हमेशा उन दुष्प्रवृत्तियों, जो समाज
विरोधी, राष्ट्र विरोधी, विकास विरोधी हैं, उन सभी को
पूरी तरह बेनकाब करने का कार्य तथा
सही तथ्यों के साथ अपनी
बात को रखने में
‘पांचजन्य’ ने कभी संकोच
नहीं किया है। ‘पांचजन्य’ व ‘ऑर्गनाइजर’ ने
सदैव एक सकारात्मक ऊर्जा
देश की राष्ट्रवादी शक्तियों
को दी है, वह
हमें उन दृश्य और
अदृश्य शक्तियों से जो छद्म
रूप से हमारी सभ्यता
व संस्कृति पर हमला करने
की कुदृष्टि रखते हैं, उससे हमें सचेत होने व उससे लड़ने
की एक नई ऊर्जा
भी प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री
ने कहा कि पर्यटन की
दृष्टि से देखें तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रामाायण सर्किट
का केन्द्र बिन्दु, बौद्ध सर्किट का केन्द्र बिन्दु
तथा आध्यात्मिक सर्किट का केन्द्र बिन्दु
उत्तर प्रदेश है। यह हमारा सौभाग्य
है कि हम सबको
यहां की जनता-जनार्दन
की सेवा करने का अवसर भारतीय
जनता पार्टी के साथ मिलकर
प्राप्त हो रहा है।
05 वर्ष पूर्व लोग यह मानते थे
कि उत्तर प्रदेश, देश के विकास में
बाधा उत्पन्न करने वाला राज्य है, लेकिन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व
में विगत 05 वर्षों में एक राष्ट्रवादी सोच
के साथ एक ईमानदार सरकार
नेे परिणाम दिए हैं। विगत 05 वर्ष के अंदर देश
की लगभग 04 दर्जन योजनाओं, जिनमें वर्ष 2017 से पूर्व उत्तर
प्रदेश का कोई स्थान
नहीं था, आज उन सभी
में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है।
मुख्यमंत्री
ने कहा कि वर्ष 2012 से
2017 के बीच उत्तर प्रदेश में 700 से अधिक बड़े
दंगे हुए थे। मुजफ्फरनगर, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, बुलन्दशहर, कानपुर, अयोध्या, लखनऊ में महीनों तक कर्फ्यू लगा
रहता था। विगत 05 वर्षों में उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश का प्रत्येक निवासी
अपने को सुरक्षित महसूस
कर रहा है। उत्तर प्रदेश के अंदर बेटियां,
माताएं, बहनें अपने को सुरक्षित महसूस
कर रही हैं। चुनावों के दौरान आधी
आबादी ने जाति-मजहब
से ऊपर उठकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में
अपना समर्थन दिया और नयी सरकार
का गठन किया। राम नवमी पर कई राज्यों
में दंगे हुए, लेकिन उत्तर प्रदेश में सरकार का गठन होने
के बाद रामनवमी का आयोजन भव्यता
के साथ सम्पन्न हुआ। किसी प्रकार का कोई दंगा
व विवाद नहीं हुआ।
सीएम
योगी ने कहा कि
प्रदेश में हनुमत जयन्ती का कार्यक्रम शांतिपूर्वक
सम्पन्न हुआ। यह वही उत्तर
प्रदेश है, जहां छोटी-छोटी बातों के लिए दंगे
होते थे, लेकिन पहली बार अलविदा व ईद की
नमाज सड़कों पर नहीं पढ़ी
गयी। पहली बार धर्मस्थलों से 01 लाख से अधिक माइक
या तो हटाए गए,
या उनकी आवाज कम की गयी।
अब वही माइक स्कूलों व अस्पतालों को
उनके कार्यक्रमों के संचालन के
लिए दान दिए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में इस दौरान डबल
इंजन की सरकार ने
एक बेहतर परिणाम दिया है। उत्तर प्रदेश, देश की नम्बर 02 अर्थव्यवस्था
बनने की ओर अग्रसर
हुआ है, जबकि 70 वर्षों में उत्तर प्रदेश छठी अर्थव्यवस्था बन पाया था।
आज उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति
आय विगत 05 वर्षों में दोगुनी से अधिक हो
गयी है।